बिहपुर। राज्य के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का सोमवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने उनका नेतृत्व करते हुए स्वागत किया।

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री के रूप में वे यह आश्वस्त करते हैं कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को और तेज गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधायक ई. शैलेंद्र जब भी उनसे या अन्य मंत्रियों से मिलते हैं, तो हमेशा अपने क्षेत्र के विकास, जनहित और समस्याओं के समाधान को लेकर ही चर्चा करते हैं, जो उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि खगड़िया से पूर्णिया तक एनएच-31 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में एनडीए के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं पर भरोसा जताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *