नवगछिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा के तत्वावधान में 26 जनवरी 2026 को मारवाड़ी विवाह भवन के प्रांगण में “मेरा लहू देश के नाम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, पूर्व शाखा अध्यक्ष रवि सर्राफ, मारवाड़ी विवाह भवन के कार्यकारिणी सदस्य मनोज चौधरी, संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल, कार्यक्रम संयोजक विकास चिरानीया, नवगछिया शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका एवं जागृति अध्यक्षा रश्मि सर्राफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Whatsapp group Join

शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 28 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर पति-पत्नी की जोड़ी, ससुर-दामाद की जोड़ी, पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं एवं नारीशक्ति को मंच द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं के लिए मंच की ओर से रिफ्रेशमेंट की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।

रक्त संग्रह हेतु जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर से आई मेडिकल टीम में शामिल डॉ. विकास गोयल एवं उनकी टीम को मंच की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोर ने कहा कि नवगछिया शाखा किसी परिचय की मोहताज नहीं है, यह शाखा हर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। उन्होंने कहा कि रक्त का रंग लाल होता है, उसकी कोई जात नहीं होती, वह जिसमें चढ़ता है उसी का हो जाता है

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शाखा के सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में सचिव दीपक मावंडिया ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष खेमका, कमल टिबरेवाल, संदीप सर्राफ, मनोज चौधरी, ओम यादुका, पंकज सर्राफ, पारस खेमका सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *