नवगछिया :  इस्माईलपुर थाना परिसर के पास संचालित चाय दुकान चलाने वाले व्यक्ति की नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप थाने में खाना बनाने वाले रसोइया पर लगाया गया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना इस्माईलपुर पुलिस को दी गई, लेकिन न तो तत्काल कोई कार्रवाई की गई और न ही आवेदन स्वीकार किया गया।

पुलिस की कथित उदासीनता से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। इसी दौरान रसोइया द्वारा कट्टे में रखे गांजा का सेवन किए जाने का एक वीडियो वायरल कर दिया गया। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नवगछिया न्यूज़ नहीं करता है।

मामले की गंभीरता और लोगों के हंगामे की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। स्थानीय लोगों के दबाव के बाद इस्माईलपुर पुलिस ने पीड़ित पक्ष का आवेदन लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।

वहीं, वायरल वीडियो के संबंध में इस्माईलपुर थानाध्यक्ष ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *