नवगछिया (भागलपुर)। खरीक टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। तलाशी के दौरान कार से करीब 150 लीटर शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।
मौके से कार चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान छोटेलाल अंसारी, निवासी दुमका (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और किसे डिलीवरी दी जानी थी।
पुलिस के अनुसार शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


