नारायणपुर प्रखंड में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग गांवों में टोका लगाकर बिजली चोरी करते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया।
बिजली विभाग ने सभी के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया है, जो उन्हें बिहपुर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।
पुलिस ने बताया कि जुर्माना जमा होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


