नवगछिया रेलवे स्टेशन के मालगोदाम को ऊंचा करने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना के तहत यहां लगभग 750 मीटर लंबी चौड़ी सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
Total Downloads: 166
यह पूरा कार्य भारतीय रेलवे की रेल परियोजना के अंतर्गत गति शक्ति योजना के तहत शुरू किया गया है।
गति शक्ति के आईओडब्लू कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क, मालगोदाम और अन्य आवश्यक संरचनाओं के निर्माण की स्वीकृति विभाग द्वारा दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का मानना है कि इस विकास कार्य से माल ढुलाई में तेजी आएगी और नवगछिया क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।
