नवगछिया में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अर्चना कुमारी (पिता—कोकय सिंह) ने महिला थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में श्रीपुर निवासी सुमित कुमार (पिता—नरेश सिंह) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

आरोप है कि 13 फरवरी 2026 को पति ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी महिला को घर ले आया। इसके बाद पीड़िता को और अधिक मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा।

फिलहाल महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *