मड़वा गांव में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दूसरे दिन सुबह से लेकर शाम तक जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा रहा। “हर-हर महादेव” और “जय बाबा भोले भंडारी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंजता रहा।

मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी एवं गोपाल चौधरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दूसरे दिन लाखों शिवभक्तों ने बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर में जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। झंडापुर थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मेले में लगातार गश्त करते नजर आए।

मेले का माहौल पूरी तरह श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से सराबोर रहा, वहीं प्रशासन की सतर्कता से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता दिखा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *