नवगछिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लक्ष्मीपुर गोसाईगांव स्थित शिवशक्ति योगपीठ में रविवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

ब्रह्म मुहूर्त में मंगल आरती के साथ सदग्रंथ पाठ, सर्वदेव पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, रुद्राभिषेक एवं गुरु दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शाम के प्रवचन में स्वामी आगमानंद महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान त्रिकालदर्शी शिव का पूजन और व्रत जनमानस के लिए अत्यंत कल्याणकारी है। उन्होंने कहा,
“भगवान शिव भोले हैं, वे मात्र एक लोटा जल से ही प्रसन्न होकर भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। शिव आराधना से जीवन में सुख और शांति आती है।”

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी उपस्थित रहे। वहीं भजन संध्या में आकाशवाणी के कलाकारों के साथ भजन गायक हिमांशु मोहन मिश्र ने शिव विवाह सहित अनेक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया, और पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” के जयघोष से शिवमय हो उठा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *