नवगछिया जीरोमाइल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बस में सवार परबत्ता निवासी आशीष कुमार (43) खिड़की से हाथ बाहर निकालकर बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक ट्रक बेहद सटते हुए गुजरा और जोरदार टक्कर लग गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष कुमार का हाथ बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बस यात्रियों से खिड़की से हाथ बाहर न निकालने की अपील भी की है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
