परबत्ता थाना क्षेत्र के परबत्ता अंतर्गत राघोपुर बिंद टोली में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सविता देवी (40), काली देवी (37), लाखो महतो (35) और रवि कुमार के रूप में हुई है। सभी राघोपुर बिंद टोली के निवासी बताए जा रहे हैं।
मारपीट में घायल लोगों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी है।


