नवगछिया में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से 69,885 रुपए निकाल लिए।

पीड़ित युवक खरीक प्रखंड के चोरहर निवासी दीपक कुमार ने नवगछिया साइबर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि बुधवार को जब उन्होंने ऑनलाइन अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तब खाते से 69,885 रुपए की निकासी का पता चला।

दीपक कुमार का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार के ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई ओटीपी या बैंक डिटेल साझा की है।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाने की टीम ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाल रही है और संबंधित बैंक से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज के झांसे में न आएं और बैंक संबंधी जानकारी गोपनीय रखें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *