बिहपुर। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बिहपुर स्थित डाक बंगला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीईओ, जिला अभियंता, बिहपुर के अंचलाधिकारी, बीपीआरओ, जिला परिषद सदस्य मोइन राइन एवं कनीय अभियंता मौजूद रहे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

अधिकारियों ने स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। जिप अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी को डाक बंगला की जमीन की शीघ्र नापी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए डाक बंगला परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ ही परिसर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और नई दुकानों के निर्माण की भी योजना है। पुराने भवनों एवं दुकानों का जीर्णोद्धार कर अन्य जनोपयोगी विकास कार्य भी किए जाएंगे।

जिप अध्यक्ष ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिला परिषद की आंतरिक आय में वृद्धि होगी। जिला परिषद की भूमि का समुचित उपयोग करते हुए ऐसे विकास कार्य किए जाएंगे, जिनसे आम जनता को सीधा लाभ मिले और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet