नवगछिया : श्री श्याम भक्त मण्डल रजि० के तत्वावधान में फालगुणोत्सव के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Total Downloads: 162
26 फरवरी को पावन ज्योत प्रज्वलन
दिनांक 26.02.2026 (गुरुवार) को नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन रोड स्थित रवि सर्राफ के कार्यस्थल परिसर में श्री श्याम प्रभु खाटू नरेश की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। कार्यक्रम श्रद्धामय वातावरण में संपन्न होगा।
27 फरवरी को भव्य निशान शोभा यात्रा
दिनांक 27.02.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 7:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन रोड, नवगछिया से श्री श्याम मंदिर, भागलपुर तक भव्य निशान शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी।

इस यात्रा में लगभग 400 श्रद्धालुओं की उपस्थिति संभावित है, जो पैदल सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे। आयोजन पूर्णतः धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण में किया जाएगा।
सेवा स्थल एवं व्यवस्था
यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी —
तेतरी फूड प्लाजा पर श्याम दीवाने
वैभव होटल पर बाबा का हुक्म
परवत्ता में श्री अवधेश साहू जी द्वारा
भागलपुर में विक्रमशिला के निकट चाणक्य कॉलोनी में केंद्रीय यात्री सेवा संघ के तत्वाधान में श्री विष्णु खेतान जी द्वारा
इन स्थानों पर शीतल जल, शरबत, लस्सी, फल, मेवा एवं फलाहारी प्रसाद सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नगरवासियों का सहयोग
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के साथ-साथ पूरे नगरवासी उत्साहपूर्वक सहयोग कर रहे हैं।
