नवगछिया। शहर में इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था और खुले नालों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक ओर जहां नालों की नियमित सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर खुले पड़े नाले आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे शहरवासियों में नगर परिषद के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तीन दिनों से खुला पड़ा नाले का पाट

शहर के रुंगटा स्कूल के सामने लोहार गली गेट के पास पिछले तीन दिनों से नाले का पाट खुला पड़ा है। इस कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में लोगों को खुला नाला दिखाई नहीं देता।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अब तक कई लोग खुले नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि प्रतिदिन दो से तीन लोग इस नाले में गिर रहे हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

इस समस्या को लेकर राकेश शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मनीष कुमार, मनजीत पंडित और राजेंद्र यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से दहशत

शहर में मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी मच्छरों से राहत नहीं मिल रही है। नालों की सफाई नहीं होने और जगह-जगह जलजमाव बने रहने से मच्छरों का फैलाव बढ़ गया है। इससे शहर में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका गहरा गई है।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो नियमित फॉगिंग कराई जा रही है और न ही दवा छिड़काव व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है।

फॉगिंग और सफाई अभियान चलाने की मांग

शहरवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि खुले नाले को तुरंत ढककर सुरक्षित किया जाए। साथ ही, मच्छरों से राहत दिलाने के लिए नियमित फॉगिंग, दवा छिड़काव और व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

नगर परिषद ने दिया आश्वासन

इस संबंध में नगर परिषद पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाले को बंद कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet