नवगछिया ; नवगछिया में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार की देर रात बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम रोहित कर्दम के नेतृत्व में कदवा दियारा क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान प्रशासन ने एक पोकलेन मशीन और चार ट्रैक्टर जब्त किए। इस कार्रवाई में साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार भी शामिल रहे।

Whatsapp group Join

प्रशासनिक टीम के अचानक पहुंचने से अवैध खनन में लगे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी को प्रभावी बनाने के लिए नवगछिया, परवत्ता, कदवा, नदी और ढोलबज्जा थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया।

अवैध खनन पर सख्त रुख

एसडीएम रोहित कर्दम ने साफ कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने इस कार्रवाई की जानकारी बुधवार को सार्वजनिक की।

जनवरी से जारी था अवैध खनन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कदवा दियारा क्षेत्र में जनवरी माह से ही अवैध बालू और मिट्टी खनन का काम जारी था। बताया जा रहा है कि यहां से प्रतिदिन करीब 50 ट्रैक्टर बालू और मिट्टी का उठाव किया जा रहा था। एक ट्रैक्टर बालू की कीमत करीब ₹800 आंकी जाती है। इस हिसाब से अब तक सरकार को करीब 20 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है।

बुजुर्ग की मौत के बाद बढ़ी सख्ती

प्रशासन की यह सख्ती हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद और बढ़ी है। कुछ समय पहले बालू लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet