नवगछिया में शुक्रवार को बाबा विसुराऊत पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टोटो और अज्ञात टेंपो की जोरदार टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग विशु बाबा का मेला देखकर लौट रहे थे।
Total Downloads: 65
घायलों में मंटू रजक (40), घुटर चौधरी (50), साजो रजक (30) और 8 वर्षीय बम-बम कुमार शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्री सड़क पर जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस पदाधिकारी राहुल राज व चालक अरुण कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। गंभीर हालत में मंटू रजक और घुटर चौधरी को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है।

⚠️ गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी पुल पर एक हादसे में 3 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
👉 लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
