नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में खेत में भैंस चराने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आपसी विवाद में हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है।

घायल युवक की पहचान बनिया गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। अरुण कुमार का आरोप है कि भवानीपुर गांव के कुछ भैंस पालक अक्सर उनके खेत में भैंस छोड़ देते थे, जिससे उनकी फसल को नुकसान पहुंचता था।

शनिवार को इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे से अरुण कुमार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। अनुमंडल अस्पताल में जांच और उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *