नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए आलू लदे मालवाहक टेम्पू लूटकांड के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी अभिषेक कुमार (पिता- अनिल सिंह) के रूप में हुई है। इसकी जानकारी नवगछिया एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2023 को साहू पेट्रोल पंप के समीप 3-4 अपराधियों ने रूपेश मंडल के आलू लदे मालवाहक टेम्पू को लूट लिया था। घटना के संबंध में इस्माईलपुर थाना में कांड संख्या 97/23 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

पुलिस अनुसंधान के दौरान इस मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान तथा गुप्त सूचना के आधार पर 30 मई 2026 को पुलिस ने फरार आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इस्माईलपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *