नवगछिया: साइबर ठगी के एक मामले में नवगछिया साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी ठगी गई पूरी ₹55,000 की राशि वापस दिला दी। यह सफलता नवगछिया के शहीद टोला निवासी नीरज कुमार भगत से हुई साइबर ठगी के मामले में मिली है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद साइबर थाना नवगछिया की टीम ने तकनीकी एवं कानूनी स्तर पर लगातार कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई ₹55,000 की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अभिषेक कुमार ने रविवार को बताया कि साइबर ठगी के मामलों में समय पर सूचना देना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित यदि तत्काल शिकायत दर्ज कराता है तो पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकती है, जिससे ठगी गई राशि की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

डीएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

नवगछिया साइबर थाना की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

Tags:

  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • नवगछिया न्यूज
  • बिहार समाचार
  • Cyber Crime
  • Cyber Fraud
  • Naugachia News

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet