रंगरा: रंगरा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारियों द्वारा तिनटंगा करारी पंचायत स्थित खासमहल ग्राम कचहरी से राजस्व दस्तावेज ले जाने के प्रयास का ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम कचहरी में ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, रविवार को रंगरा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी खासमहल ग्राम कचहरी पहुंचे और वहां रखे राजस्व दस्तावेजों को अंचल कार्यालय ले जाने लगे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि खासमहल क्षेत्र भौगोलिक रूप से गोपालपुर अंचल के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां के लोगों का हल्का और राजस्व संबंधी कार्य रंगरा अंचल कार्यालय के अधीन संचालित होता है। पहले ग्राम कचहरी में ही राजस्व कर्मचारी जमीन की रसीद काटने समेत अन्य राजस्व कार्यों का निपटारा करते थे, जिससे लोगों को सुविधा होती थी।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दस्तावेजों को रंगरा अंचल कार्यालय ले जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि राजस्व कार्यों के लिए उन्हें लगभग 15 किलोमीटर दूर रंगरा अंचल कार्यालय जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अंचल खाना नंबर-47, हल्का नंबर-8 को पूर्ण रूप से गोपालपुर अंचल में समायोजित करने की मांग की, ताकि राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन स्थानीय स्तर पर ही हो सके।

मौके पर मुखिया नगीना पासवान, सरपंच घनश्याम पासवान, पूर्व सरपंच शंभु यादव, पंचायत समिति सदस्य मनोज रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *