शांति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शादी में 30 लाख खर्च करने का दावा, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नवगछिया : पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता शांति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति अमित कुमार मिश्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

परिजनों के अनुसार शांति की शादी नवंबर 2021 में भागलपुर जिले के बिहपुर ओहलियाबाद निवासी अमित कुमार मिश्र से हुई थी। शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें 11 लाख रुपये नकद भी शामिल थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति कार और मकान निर्माण के लिए बड़ी रकम की मांग करने लगा था।

मृतका की बहन प्रियंका और अन्य परिजनों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर शांति को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि पति अक्सर मारपीट करता था और कई बार उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर चला जाता था।

सोमवार देर शाम घटना की सूचना मिलने पर परिजन पूर्णिया पहुंचे। उनका दावा है कि शांति का शव फंदे से लटका मिला, लेकिन शरीर के कई हिस्सों पर चोट के गंभीर निशान मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet