नवगछिया: कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के बाघमारा पंचखूटी निवासी रिंकी कुमारी ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा से न्याय की गुहार लगाते हुए रंगरा थाना कांड संख्या 146/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को एक आवेदन सौंपा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आवेदन में रिंकी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति संतोष कुमार सिंह तथा ससुर गवेन्द्र सिंह को मामले में गलत तरीके से नामजद किया गया है। उनका कहना है कि यह प्राथमिकी प्रतिशोध की भावना से दर्ज कराई गई है।

रिंकी के अनुसार, उनके पति ने पूर्व में सूचक पक्ष के पुत्रों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कराया था। इसी से नाराज होकर उनके परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके ससुर गवेन्द्र सिंह बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) में कंपनी कमांडर पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और उनका किसी भी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 22 अप्रैल 2026 को उनके पति द्वारा रंगरा थाना में दर्ज कराई गई फसल लूट की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले को लेकर पूछे जाने पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस आवेदन की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet