नवगछिया: नवगछिया में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर उसके चचेरे जीजा ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नोनिया पट्टी निवासी राजू मलिक (पिता- सुबोध मलिक) के रूप में हुई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू मलिक रविवार को मखाताकिया घूमने गया था। वहां वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसके चचेरे जीजा भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

राजू मलिक का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके चचेरे जीजा ने अचानक चाकू निकालकर उसके सिर पर हमला कर दिया। वार लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक के सिर में गहरी चोट लगी है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल राजू मलिक ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिल गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet