नवगछिया। नवगछिया पुलिस केंद्र में जमुई और बांका जिला बल के कुल 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद सोमवार को भव्य दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रशिक्षु अब पुलिस बल में विधिवत सेवा देने के लिए तैयार हो गए हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सह नवगछिया एसपी वैभव शर्मा की देखरेख में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार शामिल हुए। उनके साथ एसडीपीओ, डीएसपी, विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षु सिपाहियों के अभिभावक तथा कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत आईजी विवेक कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण और सलामी ग्रहण करने के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासन, प्रशिक्षण स्तर और सेवा भावना की सराहना की।

अपने संबोधन में आईजी विवेक कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने नव-प्रशिक्षित सिपाहियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ करेंगे तथा जनता के विश्वास को हमेशा बनाए रखेंगे।

मौके पर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने भी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पुलिस सेवा में समर्पण तथा अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। पूरे पुलिस केंद्र का माहौल उत्साह, गौरव और खुशी से भरा रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी नव-प्रशिक्षित सिपाहियों को सफल सेवाकाल और राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet