नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस नगर अध्यक्ष दीपक भगत की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
Total Downloads: 105
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रसिद्ध नारे “एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेगा” का उल्लेख करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों और कश्मीर के मुद्दे पर उनके दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी 1951 में भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
कार्यक्रम में उनकी जीवनी और राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू पासवान, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
