15 जुलाई तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

नवगछिया: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मंगलवार को इस्माईलपुर-बिंद टोली फ्लड प्रोटेक्शन बांध के अंतर्गत स्पर संख्या-9 पर चल रहे कटावरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मानसून के बीच गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद कार्य अधूरा मिलने पर उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और समय पर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार से अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। अभियंता द्वारा 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिए जाने पर डीएम ने कहा कि समय सीमा विस्तार के लिए विभागीय स्तर से आवश्यक स्वीकृति तत्काल प्राप्त की जाए और किसी भी परिस्थिति में तय समय के भीतर कार्य पूर्ण हो।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तरह यदि इस बार भी कटाव या बाढ़ की स्थिति कार्य में लापरवाही के कारण उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर मजदूरों और भारी मशीनों की संख्या बढ़ाकर चौबीसों घंटे कार्य कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने गोपालपुर के अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि स्पर संख्या-9 पर प्रतिदिन कार्यरत मजदूरों एवं मशीनों की संख्या का नियमित रिकॉर्ड तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। वहीं गोपालपुर और इस्माईलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बाढ़ संभावित पंचायतों के प्रभावित परिवारों की सूची दो दिनों के भीतर तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं अनुग्रह सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम को रंगरा प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की भूमि एवं निर्माण से जुड़े पुराने विवाद की विस्तृत जांच कर नियमानुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालपुर, इस्माईलपुर एवं रंगरा चौक के बीडीओ, संबंधित अंचलाधिकारी, स्थानीय थानाध्यक्ष, सहायक अभियंता अमितेश कुमार, संवेदक मुन्ना सिंह तथा जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights