नवगछिया के राघोपुर बिन टोली में पड़ोसी से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया के राघोपुर बिन टोली में पड़ोसी से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया: नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिन टोली में बुधवार सुबह साइकिल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

घायल शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि उनका परिवार मछली के कारोबार से जुड़ा है। बुधवार सुबह एक ग्राहक मछली खरीदने उनके घर आया था और अपनी साइकिल दरवाजे पर खड़ी कर दी थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी प्रदीप उर्फ पर्दो कुमार बिना अनुमति के ग्राहक की साइकिल लेकर चला गया और उसे बेचने का प्रयास करने लगा।

जब शत्रुघ्न कुमार ने साइकिल के संबंध में पूछताछ की तो दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और हाथापाई में शत्रुघ्न कुमार, उनके पिता जय राम महतो तथा भाई राजेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परबत्ता थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights