बालू घाट के समीप पकरा टोला जाने वाली सड़क पर वारदात, घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद

नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना शाम करीब 4:30 बजे बालू घाट के समीप पकरा टोला जाने वाली सड़क पर हुई। गोली कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया टोला निवासी रामलोचन सिंह के पुत्र अजय कुमार के गाल को छूते हुए निकल गई। घटना में वह बाल-बाल बच गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 526

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार रोज की तरह अपने ईंट भट्ठा चौसा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पकरा टोला के रास्ते घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद अजय ने मोटरसाइकिल से अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।

गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख अपराधी भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने अपना देसी कट्टा घटनास्थल पर ही फेंक दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कट्टा बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि अपराधी भागकर पकरा टोला गांव में छिप गए थे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। युवक को कितनी चोट आई है और गोली लगने की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *