नवगछिया: स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ (बीएलएस) वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रो. अमरजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रो. अनिल कुमार यादव को दो मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार शिक्षक प्रतिनिधि का पद अपने नाम किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य के हवाले से मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने बताया कि चुनाव में कुल 25 मतदाता थे, जिनमें से 24 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि एक मतदाता अनुपस्थित रहे।

मतगणना के बाद प्रो. अमरजीत सिंह को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रो. अनिल कुमार यादव को 11 मत मिले। इस तरह प्रो. अमरजीत सिंह ने दो मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए पुनः शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया।

परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, वरीय शिक्षक डॉ. अनिल मंडल सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रो. अमरजीत सिंह को फूल-माला पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि चुनाव परिणाम की विधिवत सूचना तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) को भी भेजी जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights