नवगछिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का रविवार को नवगछिया में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना से कटिहार जाने के दौरान मकंदपुर चौक स्थित आरएन प्लेस पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है और यही शक्ति भविष्य में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, गौरव झा, प्रिंस चार्ली, प्रवीण कुमार, विक्रम चौधरी, किशन सिंह चौहान, रिशु यादव, अनिमेश झा, आदित्य कुमार, सुधांशु चौधरी, चंदन सिंह निषाद, मनोज साह, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू पासवान, नन्हे सिंह राजपूत, शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu