यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब अपने संगठन हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार बिहार में भी करेंगे। बिहार में हिंदू युवा वाहिनी की शाखाएं खोली जायेगी। इसकी शुरूआत राज्य के सीमांचल इलाके कटिहार, किशनगंज और अररिया से होगी।
Total Downloads: 199

किशनगंज के पूर्व भाजपा विधायक सिकंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में जुन-जुलाई से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार शुरू हो जायेगा। सबसे पहले इसकी शाखाएं बिहार के किशनगंज, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जिलों में खोली जायेगी। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी इसका विस्तार किया जायेगा।

बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी एक हिंदूवादी संगठन हैं, जिसके संस्थापक यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वर्ष 2002 के अप्रैल माह में श्री राम नवमी के पर्व पर योगी आदित्यनाथ ने महानगर से कुछ राष्ट्रवादी नवयुवकों को संगठित कर हिंदू युवा वाहिनी की आधारशिला रखी। आज इसका विस्तार उत्तर प्रदेश के सभी 72 जनपदों के 86 इकाईयों में हुआ है। अब यूपी के बाहर भी इसका विस्तार किया जा रहा है।
