नवगछिया। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दियारा क्षेत्र का एक युवक खुलेआम अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी अनिल कुमार के रूप में की गई। एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अनिल कुमार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनटंगा करारी के बालू टोला में दूसरी छापेमारी की। इस कार्रवाई में सुमित कुमार को एक देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 234/26 एवं 235/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने या लोगों में भय का माहौल बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet