नवगछिया: झंडापुर थाना पुलिस ने जयरामपुर में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ साहेब चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में झंडापुर थाना में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....