कदवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर टेम्पू से मिली लाखों टिकटें, मकान पर छापेमारी में भी बड़ी बरामदगी

नवगछिया: कदवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकटों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 3,36,290 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लॉटरी टिकटों की ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा एक टेम्पू भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया से मधेपुरा की ओर एक टेम्पू में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट ले जाए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कदवा थाना पुलिस ने एसएच-58 स्थित कदवा थाना चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया।

वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेम्पू से 2,71,890 प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट बरामद किए गए। मौके से टेम्पू चालक मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मक्खातकिया स्थित रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार के घर पर छापेमारी की। यहां से 71,400 प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट बरामद हुए। पुलिस ने रतन कुमार और मोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में कुल 3,36,290 प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट जब्त किए गए हैं।

कदवा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच में इस नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

इस मामले में कदवा थाना कांड संख्या-80/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जब्त टेम्पू और बरामद टिकटों के आधार पर पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *