बिहपुर। मोहर्रम चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को बिहपुर और झंडापुर थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।

बिहपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने की, जबकि झंडापुर थाना में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बैठक का नेतृत्व किया। दोनों बैठकों में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सभी समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों से अपील की कि मोहर्रम चेहल्लुम का पर्व आपसी सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बिहपुर थाना में आयोजित बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, एसआई संजय कुमार, मोहर्रम इंतेज़ामिया अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन उर्फ अफरोज आलम, मुखिया मोहम्मद सलाउद्दीन, मुखिया गुलजार खान, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह उर्फ लालू, सचिव मोहम्मद इबरार आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *