जांच में पायी गयी अनियमितता
Total Downloads: 72
औषधि निरीक्षक ने खरीक थाने में दवाई दुकानदार के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी


खरीक: खरीक बाजार में शनिवार को नारकोटिक्स विभाग के 3 सदस्य जांच दल ने विभिन्न दवा दुकानों की जांच की. जांच के क्रम में जब जांच कर खरीक बाजार स्थित आशीष चौधरी के मेडिकल हॉल में पहुंचे तो दुकान का संचालक मौके से दुकान को खुला छोड़ कर ही फरार हो गया. इसके बाद 3 सदस्य जांच दल ने दुकान का दुकान की सघन जांच की जिसमें व्यापक रुप से अनियमितता का मामला सामने आया. दुकान में 304 प्रकार की दवाएं अवैध पाएंगे जिसे जाट जाँच दल ने जब्त कर लिया है. पांच तरह की आपत्तिजनक दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. दुकान से नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाएं, डॉक्टरी प्रैक्टिस करने का उपकरण एक्सपायर्ड दवाइयां भी दुकान से मिली है. सभी आपत्तिजनक दवाओं दवा खरीद की देशी दवा और पंजियों को जांच दल ने जब्त कर लिया है. अनियमितता की बाबत जांच दल के औषधि निरीक्षक दयानंद प्रसाद ने खरीक थाने में खरीक निवासी दुकानदार आशीष चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. तीन सदस्यीय जांच दल में औषधि निरीक्षक दयानंद प्रसाद उपेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार थे जांच दल के साथ खरीक के प्रखंड उद्योग प्रसार पदाधिकारी रविंद्र कुमार व खरीक थाने के पुलिस पदाधिकारी भी साथ थे. इस मामले में थानाध्यक्ष ने जय प्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस मामले की छानबीन में भी जुट गई है.
