पेंशनरों से नौजवानों को लेना चाहिए सीख : सांसद
Total Downloads: 72
नवगछिया : रंगरा प्रखंड मे पेंशनर समाज द्वारा वासंतिक पेंशनर मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने किया. समारोह का अध्यक्षता देवाकांत मिश्रा ने किया.
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि पेंशनर समाज का जीवन लगातार समाज के विकास के लिए समर्पित है.

नौकरी से सेवा निवृत के बाद भी पेंशनर समाज प्रदेश के खुशहाली के लिए दिन रात लगे रहते है. पेंशनर समाज के लोगो से आज के नौजवानों को सीखना चाहिए. आज के नौजवान अपना लक्ष्य प्राप्ति तभी कर सकता है. जब तक उनको सही मार्गदर्शन नही मिलेगा. सही दिशा और मार्गदर्शन पेंशनर समाज से ही मिल सकता है. आज के युवा पीढ़ी पेंशनर समाज को बुढा समझ कर दरकिनार कर देते है लेकिन पेंशनर समाज का अनुभव बूढ़ा नही वल्कि जवान है. अनुभव से आज समाज तरक्की और कर सकता है. इस लिए मै पेंशनर समाज के साथ हूँ उनके दुःख दर्द में बुलो मंडल साथ है जब भी वो हमे याद करेंगे हम उनके बीच रहूँगा. मौके पर पेंशनर समाज ने सांसद महोदय का अभिनन्दन पात्र पढ़कर और अंग वस्त्र से स्वागत किया. वही पेंशनर समाज ने सांसद से कुछ मांग भी रखने का काम किया. सभी पेंशनधारी ने रंगरा मे पेंशन भवन.बनवाने की मांग की साथ ही चिकित्सा भत्ता एवं सातवां वेतन भत्ता मिले जिनके वह हकदार है. सांसद बुलो मंडल ने मांग का स्वागत करते हुए कहा कि आप जमीन मुहैया करवाने का काम करे वहाँ अपने सांसद निधि कोष से पेंशनर समाज के लिए भवन बनवाने का काम करेंगे. मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,पेंशनर समाज के सचिव कपिलदेव राय, संजय मंडल, जिप.शबाना आजमी, मो जहांगीर आलम, शैलेश कुमार, राजेंद्र शर्मा आदि सहित सैकड़ो पेंशनर समाज के सदस्य थे. सांसद बुलो मंडल ने कहा कि रंगरा चौक से तिनटंगा तक जाने वाली सड़क का मरम्मती कार्य चल रहा है उसके बाद अगले वर्ष इस सड़क का नवीनकरण भी हो जायेगा.

