नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोहरपुर निवासी नीरज कुमार, पिता विजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर वीरबन्ना चौक की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने NH-31 स्थित टीबीएस शोरूम के पास घेराबंदी की।

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार बरामद होते ही पुलिस ने नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या 194/26, दिनांक 10 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) और 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *