नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी वैभव शर्मा ने एक साथ 34 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
Total Downloads: 116
पुलिस विभाग के अनुसार, जिन पदाधिकारियों ने अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली थी, उनके स्थानांतरण का निर्णय कार्यहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए लिया गया है। इस फेरबदल का असर आदर्श थाना नवगछिया समेत गोपालपुर, रंगरा, बिहपुर, खरीक, इस्माइलपुर, परवत्ता, कदवा, झंडापुर और भवानीपुर थानों की पुलिसिंग व्यवस्था पर पड़ेगा।
नवगछिया थाने से कई अधिकारियों का तबादला
आदर्श थाना नवगछिया से अरुण पासवान को इस्माइलपुर, शशिकला कुमारी को झंडापुर, जयराम पाल को नदी थाना, अरविंद कुमार सिंह को भवानीपुर और सुरेंद्र सिंह को बिहपुर थाना भेजा गया है। वहीं, अजहर अमीर को खरीक थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

गोपालपुर और रंगरा में भी बदलाव
गोपालपुर थाना से रसनदेव पासवान को भवानीपुर, कुमोद कुमार सिंह को झंडापुर और मुकेश कुमार को खरीक थाना स्थानांतरित किया गया है।
रंगरा थाना से धनंजय कुमार को ढोलबज्जा और चंद्रकिशोर पासवान को नदी थाना भेजा गया है। इस्माइलपुर थाना से दिलीप कुमार को आदर्श थाना नवगछिया, धीरेन्द्र राय को कदवा थाना में अपर थानाध्यक्ष और कमरूल होदा को बिहपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ढोलबज्जा थाना के बलराम पासवान का तबादला रंगरा थाना किया गया है।
बिहपुर, परवत्ता और कदवा में नई तैनाती
बिहपुर थाना से राजनाथ प्रसाद सिंह को परवत्ता, संजय कुमार को नवगछिया, अवधेश कुमार को खरीक और रिया कुमारी को इस्माइलपुर थाना भेजा गया है।
परवत्ता थाना से सुजीत कुमार शर्मा को झंडापुर थाना में अपर थानाध्यक्ष तथा संजू कुमारी को बिहपुर थाना स्थानांतरित किया गया है। कदवा थाना से शंभुनाथ मिश्रा को इस्माइलपुर भेजा गया है।
नदी थाना से संजय कुमार सिंह-02 को रंगरा और अजय कुमार मिश्रा को आदर्श थाना नवगछिया भेजा गया है।
खरीक, भवानीपुर और झंडापुर में भी बदलाव
खरीक थाना से नसीम अंसारी को गोपालपुर, मो. शकील अहमद खां को बिहपुर और रामबच्चन प्रसाद को आदर्श थाना नवगछिया भेजा गया है।
भवानीपुर थाना से हरिशंकर उपाध्याय को आदर्श थाना नवगछिया तथा शिवकुमार राम को गोपालपुर थाना स्थानांतरित किया गया है। झंडापुर थाना से अजीत कुमार-01 को परवत्ता, धनजी सिंह को आदर्श थाना नवगछिया और संजय पासवान को गोपालपुर भेजा गया है।
पुलिस केंद्र नवगछिया से गौरव कुमार को गोपालपुर थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अजय कुमार का तबादला परवत्ता थाना से भवानीपुर थाना किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
एसपी वैभव शर्मा के आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। विभाग के अनुसार, दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके अधिकारियों के स्थानांतरण से विभिन्न थानों में पुलिसिंग को नई गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।
एक साथ 34 पदाधिकारियों के तबादले के बाद नवगछिया पुलिस जिले के कई थानों में नेतृत्व और कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।
