रंगरा प्रखंड की मुरली पंचायत में जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में यह यात्रा मुरली पंचायत सरकार भवन से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस पंचायत भवन पर समाप्त हुई।

इस यात्रा में लगभग 500 तिरंगे झंडे बांटे गए, जिन्हें छात्रों, पुलिसकर्मियों और जीविका दीदियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने हाथों में लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया प्रदीप मंडल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कनक भारती, जीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, मध्य विद्यालय मुरली और उत्क्रमित विद्यालय मुरली के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जीविका दीदियों, जीविका सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की।

तिरंगा यात्रा के सफल संचालन में कार्यपालक सहायक मोहन पोद्दार, पंचायत सचिव रामविलास रविदास, विकास मित्र अमन कुमार दास और स्वच्छता पर्यवेक्षक हेमचंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा गया।

जिला स्तर पर निर्धारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *