नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई पीड़ित महिला के पति द्वारा 15 अगस्त को रंगरा थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई।
Total Downloads: 133
शिकायत में महिला के पति ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी शिवम कुमार ने जहांगीरपुर वैसी स्थित उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में कांड संख्या 212/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
नामजद आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम कुमार, पिता शुभचंद्र दास, निवासी जहांगीरपुर वैसी, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
