नवगछिया। नवगछिया बस स्टैंड के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक 80 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। भागलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बीएलएस कॉलेज के समीप सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
Total Downloads: 139
घायल महिला की पहचान नवगछिया निवासी नुगा देवी (80), पति रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। टक्कर के बाद महिला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थीं।
टोटो चालक ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद टोटो चालक ऋषि देव कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय युवक सुमित कुमार समेत अन्य लोगों ने भी महिला को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर मायागंज अस्पताल रवाना हो गए।
फरार बस चालक की तलाश
नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फरार बस और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
घायलों की मदद कर पेश की मिसाल
हादसे के बाद घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले टोटो चालक ऋषि कुमार, सुमित कुमार और अन्य स्थानीय लोगों की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में इन लोगों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला की जान बचाने के लिए तत्काल मदद की।
