नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर बाद प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक रेलकर्मी झुलस गया। हादसे में रेलकर्मी शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 210
घटना के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने घायल रेलकर्मी को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
