नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
Total Downloads: 210
पहला हादसा नवगछिया हाईस्कूल के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भवानीपुर निवासी देवेंद्र यादव घायल हो गए।
वहीं, गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर के पास बाइक के धक्के से बड़ी मकंदपुर निवासी महेश साह घायल हो गए। इसी मार्ग पर टेंपो पलटने की एक अन्य घटना में सिंघिया मकंदपुर निवासी सुलोचना देवी और हरनाथचक निवासी दीपक कुमार घायल हो गए।

इसके अलावा बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास टेंपो से गिरकर कटिहार निवासी मोहम्मद मांगन घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।
