नवगछिया/खरीक। दादी भक्तों के लिए सितंबर का महीना खास होने जा रहा है। 10 एवं 11 सितंबर 2026 को नवगछिया और खरीक में भादो महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खरीक स्थित रानी सती दादी मंदिर के साथ-साथ नवगछिया के नोनियापट्टी चौक स्थित बड़ी मां शीतला मंदिर में भी दादी के भजनों से माहौल भक्तिमय होगा।

वही रानी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से खरीक स्थित रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय भादो महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें अखंड ज्योति, दादी का विशेष श्रृंगार, सवामणि प्रसाद और भजन संध्या मुख्य आकर्षण होंगे।

भजन संध्या में छत्तीसगढ़ से श्री शिवम पंसारी एवं पंकज अग्रवाल तथा नवगछिया से श्री श्याम भक्त मंडल अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। दादी के मीठे-मीठे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आएंगे।

वहीं, नवगछिया के नोनियापट्टी चौक स्थित बड़ी मां शीतला मंदिर में भी दादी के भजनों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ धार्मिक पाठ का भी आयोजन होगा। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर दादी भक्तों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजन को सफल बनाने में रानी सती दादी मंदिर कमेटी के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश लाठ, प्रदीप लाठ, सौरभ कुमार जैन और अतुल कुमार लाठ समेत समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने दादी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर भजन संध्या और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *