नवगछिया थाना क्षेत्र के कदवा प्रताप नगर में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

घायल महिला की पहचान कदवा प्रताप नगर निवासी प्रियंका कुमारी (33) के रूप में हुई है। उनके पति का नाम पंकज कुमार सिंह बताया गया है। अस्पताल में प्रियंका ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर उनकी गौतमी और सास के साथ कहासुनी हो रही थी।

इसी दौरान उनके पति पंकज कुमार सिंह वहां पहुंचे। प्रियंका का आरोप है कि इसके बाद पति ने लाठी-डंडे से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें कई जगह चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

पति पर लगातार मारपीट और घर से निकालने की धमकी का आरोप

प्रियंका ने आरोप लगाया कि उनके पति अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी कई बार मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, इन घटनाओं के कारण वह लगातार डर और तनाव में रहती हैं।

घटना के बाद महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। नवगछिया थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस का बयान मिलने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *