बगड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल; दो मायागंज रेफर

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद और पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

घायलों में एक पक्ष के ऋषिदेव यादव (45), उनकी पत्नी नूतन देवी (40) और बेटी मौसम कुमारी (14) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से कन्हैया यादव (30), उनके भाई सुमित यादव (22) और पिता बुधो यादव (65) घायल हुए हैं।

परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिदेव यादव और कन्हैया यादव की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। इसके अलावा दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है। खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *