बाबा गणिनाथ जी के 22वें वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर बैठक, 19 दिसंबर को होगा मेला
नवगछिया। श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जी के 22वें वार्षिक पूजनोत्सव समारोह को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मेला एवं पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे की रणनीति तय की गई।
Total Downloads: 296
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से 19 दिसंबर 2026, शनिवार को वार्षिक पूजनोत्सव एवं मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियों और तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने दी। बैठक में समिति के अध्यक्ष अशोक साह, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संयोजक शंकर शाह, कोषाध्यक्ष महेश साह, सचिव संजय शाह, उपाध्यक्ष अरविंद साह, अमित साह एवं रामचंद्र साह, युवा अध्यक्ष विनोद साह, युवा सचिव प्रिंस कुमार सहित महेश साह एवं बलराम साह मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने कहा कि बाबा गणिनाथ जी के वार्षिक पूजनोत्सव एवं मेले को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।
