नवगछिया के बीएलएस कॉलेज में पंखा चोरी करने पहुंचा चोर रंगेहाथ पकड़ा गया, दो साथी फरा
Total Downloads: 301
नवगछिया। बीएलएस कॉलेज परिसर में बुधवार को पंखा चोरी करने पहुंचे तीन चोरों में से एक को मौके पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी कॉलेज परिसर में पंखा चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे। इसी दौरान शिक्षकों और कॉलेज कर्मियों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद कुछ शिक्षकों नेनवगछिया के बीएलएस कॉलेज में पंखा चोरी करने पहुंचा चोर रंगेहाथ पकड़ा गया, दो साथी फरार उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कॉलेज की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।
पुलिस फरार दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कॉलेज में पहले भी चोरी की कोई घटना हुई है या नहीं।
फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
